Sunday, October 18, 2026

कूकस जैन तीर्थ में भक्ति गीतों की गूंज, वार्षिक मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

कूकस | शाबाश इंडिया।

जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर जयपुर से 18 किलोमीटर दूर स्थित श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चंद्रप्रभुजी, कूकस में दो दिवसीय वार्षिक मेले के तहत शनिवार रात भव्य भक्ति संध्या आयोजित हुई। करीब 500 वर्ष प्राचीन आमेर रियासतकालीन जैन मंदिर में भजन-कीर्तन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

भजन गायक पूनम चंद्र गोधा, कनक प्रभा हाड़ा, पूर्व पार्षद अशोक पांड्या और युवा गायिका आरुषि जैन ने भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। श्री वीर संगीत मंडल के अशोक गंगवाल और सुभाष बज ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए भजन प्रस्तुत किए।

रविवार को होंगे धार्मिक आयोजन और लोकार्पण

क्षेत्र के अध्यक्ष बाबूलाल बाकलीवाल एवं कार्याध्यक्ष सुनील पहाड़िया ने बताया कि रविवार, 18 अक्टूबर को सुबह 8:15 बजे वृहत शांतिधारा, 9:15 बजे 24 तीर्थंकर पूजन और दोपहर 3:30 बजे श्री जिनेंद्र भगवान का कलशाभिषेक होगा।

इस अवसर पर प्रमोद कुमार छाबड़ा परिवार के पुण्यार्जन से श्री जिन चंद्र भवन तथा अशोक चांदवाड़ परिवार के पुण्यार्जन से त्यागीवृत्ति वात्सल्य भोजन कक्ष का लोकार्पण किया जाएगा।

मेले के मुख्य अतिथि श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुधांशु कासलीवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल दीवान, अध्यक्ष श्री दीवान उदय लाल ट्रस्ट करेंगे। क्षेत्रीय विधायक प्रशांत सहदेव शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

— राकेश छाबड़ा मेला एवं प्रचार संयोजक

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar