Saturday, October 17, 2026

इंदौर में 27 दिसंबर को होगा अंतर्राष्ट्रीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन, जयपुर में पोस्टर का भव्य विमोचन

Oplus_131072

जयपुर | शाबाश इंडिया।

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के तत्वावधान में आगामी 27 दिसंबर को इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के प्रचार-प्रसार एवं तैयारियों के क्रम में गुरुवार, 15 अक्टूबर को मानसरोवर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर, वरुण पथ में परम पूज्य गणिनी आर्यिका श्री 108 विभाश्री माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में सम्मेलन के पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया।

इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष सुरेन्द्र पांड्या, यश कमल अजमेरा, राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव एवं रीजन के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश बड़जात्या, राजस्थान रीजन जयपुर के अध्यक्ष सुनील बज, रीजन कार्याध्यक्ष सुरेश चंद बांदीकुई, मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष जे.के. जैन, मंत्री ज्ञान चंद बिलाला, नवकार ग्रुप के कोषाध्यक्ष कैलाश चंद सेठी एवं अजित जैन सहित समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

बहुरंगी स्मारिका का भी होगा प्रकाशन

सम्मेलन के अंतर्गत जैन समाज के युवक-युवतियों के बायोडाटा एकत्रित कर एक बहुरंगी स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। इसका उद्देश्य विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक-दूसरे से परिचित होने और उपयुक्त जीवनसाथी के चयन के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

इस पावन अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने परम पूज्य विभाश्री माताजी का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सम्मेलन की सफलता की कामना की। साथ ही समाज में एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने की भावना व्यक्त की।

यह अंतर्राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन जैन समाज के युवक-युवतियों को वैवाहिक परिचय का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करने की दिशा में सार्थक पहल है। उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

सुनील बज
अध्यक्ष, राजस्थान रीजन, जयपुर

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar