Thursday, October 1, 2026

सी.आर.डी.ए.वी. गर्ल्स कॉलेज में तीन दिवसीय टैलेंट सर्च का भव्य समापन, छात्राओं ने दिखाया हुनर

Oplus_131072

ऐलनाबाद | शाबाश इंडिया।

सी.आर.डी.ए.वी. गर्ल्स कॉलेज, ऐलनाबाद एवं कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 28 से 30 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. दीपिंदर कौर एवं जैस्मिन ने किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

आयोजन में पेंटिंग, कार्टूनिंग, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, वक्तृत्व कला, कविता पाठ, थियेटर, एकल गायन, श्लोक उच्चारण, डिबेट और रोल प्ले सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि डॉ. राम मेहर, डीन ऑफ कॉलेजेज, सीडीएलयू सिरसा ने कहा कि सी.आर.डी.ए.वी. की छात्राएं हर वर्ष विश्वविद्यालय की टॉप-10 सूची में विभिन्न स्ट्रीम में स्थान बनाती हैं। उन्होंने बताया कि इस बार बी.एससी. स्पोर्ट्स की टॉप-10 सूची में सात छात्राएं इसी कॉलेज की हैं। सरदार बूटा सिंह ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में प्रतिभा होती है, जरूरत केवल उसे पहचानकर निखारने की है।

चेयरमैन ईश कुमार मेहता ने कहा कि बेटियों को अवसर और उचित मंच मिले तो वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं। इस अवसर पर चेयरमैन ईश कुमार मेहता, एमडी जगदीश मेहता, एकेडमिक हेड डॉली मेहता, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. करुण मेहता, प्रिंसिपल कमल मेहता, प्राचार्य डॉ. रणजीत सिंह, कोऑर्डिनेटर अर्जुन सिंह सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। मीडिया प्रवक्ता शेफी सरदाना रहीं।

प्रतियोगिताओं के परिणामों में इंग्लिश एलोक्यूशन में सुखमन विरक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हिंदी एलोक्यूशन में भारती प्रथम रहीं। रंगोली में नेहा-रागिनी, पेंटिंग में लक्ष्मी, कार्टूनिंग में गुरदेव कौर और पोस्टर मेकिंग में जशमन ने प्रथम स्थान हासिल किया। कविता पाठ एवं एकल गायन में रीना प्रथम रहीं। थियेटर एवं रोल प्ले में शविन की टीम विजेता रही, जबकि डिबेट में टीम-B ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रतियोगिताओं में पोस्टर मेकिंग में इमारती, पेंटिंग में रविना, रंगोली में कौशल्या, श्लोक उच्चारण में जसमीन और गायन में निर्मला ने प्रथम स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। तीन दिवसीय आयोजन ने छात्राओं को अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और कला-कौशल को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर दिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar