Wednesday, September 30, 2026

महावीर पब्लिक स्कूल में ‘बॉन्डिंग ओवर बाइट्स’ प्रतियोगिता, दादी-नानी संग बच्चों ने घोला रिश्तों की मिठास

जयपुर | शाबाश इंडिया।

महावीर पब्लिक स्कूल में बुधवार, 30 सितंबर 2026 को नन्हे विद्यार्थियों और उनकी दादी-नानी के बीच स्नेह, संस्कार और स्वाद का अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यालय में ‘बॉन्डिंग ओवर बाइट्स – लिटिल शेफ, ग्रेट ग्रैंडमॉम’ विषय पर विशेष फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा जैन एवं प्री-प्राइमरी समन्वयक श्रीमती निकिता कुंभट के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी दादी-नानी के साथ मिलकर स्वादिष्ट, आकर्षक, स्वास्थ्यवर्धक एवं पोषण से भरपूर व्यंजन तैयार किए।

कार्यक्रम में ‘द टेस्ट ऑफ होम’ की संस्थापक श्रीमती सारिका कुमट ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों की रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण और पाक-कौशल का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता को दो चरणों—‘आइडेंटिफाई मी’ तथा ‘दादी/नानी संग–स्वाद की बहार’—में विभाजित किया गया।

रंग-बिरंगे खाद्य पदार्थों की आकर्षक सजावट और पौष्टिक सामग्री से तैयार व्यंजनों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों और दादी-नानी ने मिलकर ऐसे व्यंजन तैयार किए, जिनमें स्वाद के साथ पोषण और स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा गया।

यह आयोजन केवल पाक-कला का प्रदर्शन नहीं रहा, बल्कि दो पीढ़ियों के बीच प्रेम, अनुभव, संस्कार और पारिवारिक विरासत के आदान-प्रदान का सुंदर अवसर भी बना। दादी-नानी के पारंपरिक अनुभव और बच्चों की रचनात्मक सोच ने मिलकर व्यंजनों में स्वाद के साथ रिश्तों की मिठास भी घोल दी।

‘बॉन्डिंग ओवर बाइट्स’ ने यह संदेश दिया कि भोजन केवल स्वाद का माध्यम नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, परिवार और परंपराओं को जोड़ने वाली सुंदर कड़ी भी है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar