
जयपुर | शाबाश इंडिया।
केसर चौराहा जैन समाज की ओर से श्री केसरिया पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं श्री केसरिया पार्श्वनाथ दिगंबर जैन समाज समिति के तत्वावधान में भव्य एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन श्री बालाजी पैराडाइस में किया गया। प्रतियोगिता में करीब 60 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
केसर चौराहा जैन समाज के अध्यक्ष अजय गोधा एवं मंत्री विनय जैन ने बताया कि प्रतियोगिता को तीन वर्गों में आयोजित किया गया। सांस्कृतिक मंत्री विनीत जैन छाबड़ा ने बताया कि 5 से 10 वर्ष, 11 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक मनोज गोधा ने बताया कि प्रथम वर्ग में कशिका जैन ने प्रथम तथा प्रवया जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 11 से 18 वर्ष वर्ग में आराध्या जैन प्रथम और काव्या जैन द्वितीय रहीं। महिला वर्ग में नेहा जैन ने प्रथम तथा खुशबू जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सह संयोजक प्रियंका पाटनी, क्षमा जैन, स्वाति जैन, सुरभि गोधा, आशा गोधा एवं चारुल जैन ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा, जिससे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
समिति के कोषाध्यक्ष भूपेंद्र जैन तथा सदस्यों संजय बड़जात्या, अनिल जैन, भागचंद गंगवाल, मोहित जैन, मुकेश जैन एवं रमेश सेठी ने बताया कि कार्यक्रम में राजेंद्र जैन एवं राजुल जैन मुख्य अतिथि रहे। नरेंद्र जैन एवं मीना जैन ने दीप प्रज्वलन किया, जबकि संतोष जी तथा पंकज जैन एवं इंदु जैन ने पुरस्कार वितरण किया।
कार्यक्रम संयोजक कमलेश जैन, विकास जैन, अश्वनी जैन, हेमंत जैन, सुरेंद्र जैन, बिट्टू अजमेरा एवं आकाश जैन ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में राजस्थानी फिल्म अभिनेत्री विभा जैन को आमंत्रित किया गया। उनके साथ कार्यक्रम में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया और आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
संयोजक उषा बड़जात्या, कविता जैन, सरिता जैन, रिंकू जैन, चेतना जैन, रितु जैन एवं आकांक्षा जैन ने बताया कि इस बार चौदस एवं पड़वा की शाम होने वाले अभिषेक भी श्री बालाजी पैराडाइस में ही आयोजित किए जाएंगे।


