
जयपुर | शाबाश इंडिया।
दिगम्बर जैन महासमिति राजस्थान अंचल के तत्वावधान में दशलक्षण महापर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुगंध दशमी के अवसर पर जयपुर के विभिन्न दिगम्बर जैन मंदिरों में भव्य एवं सजीव झांकियों का अवलोकन किया गया। महासमिति को प्राप्त सूचनाओं के आधार पर विभिन्न संभागों में सजाई गई झांकियों का अवलोकन महासमिति के पदाधिकारियों एवं निर्धारित अवलोकनकर्ताओं द्वारा किया गया।
इन झांकियों के माध्यम से जैन धर्म के सिद्धांतों, संस्कृति, संस्कार, अहिंसा, भक्तामर जाप, भगवान महावीर के जीवन एवं जैन दर्शन से जुड़े संदेशों को आकर्षक एवं प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया गया। महासमिति के मुख्य संयोजक शांति कुमार काला एवं मुख्य समन्वयक राजेश बड़जात्या ने बताया कि झांकियों के माध्यम से धर्म, संस्कृति और संस्कारों के साथ भगवान महावीर के जीवन एवं उनके सिद्धांतों को समाज के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया।
जयपुर उत्तर संभाग में बड़ा दीवान जी का मंदिर, मनिहारों का रास्ता में “टूट गई बेड़ियां भक्तामर जाप से” तथा आंकड़ों का रास्ता, किशनपोल बाजार स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर चंद्रप्रभु जी में “सम्राट सिकंदर एवं जैन दिवाकर श्री कल्याण मुनि” विषय पर झांकियां प्रस्तुत की गईं। इनका अवलोकन अशोक लुहाड़िया, योगेश टोड़रका एवं मोहन लाल गंगवाल ने किया।
जयपुर दक्षिण संभाग में जवाहर नगर जैन मंदिर में “बिखरते संस्कार, टूटते परिवार” तथा मुल्तान जैन मंदिर, आदर्श नगर में “सम्यक दृष्टि की अंतरंग बहिरंग दशा” विषय पर झांकियां सजाई गईं। इनका अवलोकन अनिल जैन, सुरेंद्र पांड्या एवं रमेश सोगानी ने किया।
जयपुर पश्चिम संभाग में श्री टोडरमल स्मारक पंच तीर्थ जिनालय, बापू नगर में सजीव झांकी प्रस्तुत की गई। इसका अवलोकन अनिल जैन, सुरेंद्र पांड्या एवं रमेश सोगानी ने किया।
मालवीय नगर संभाग में महावीर स्वामी खण्डकान, सिद्धार्थ नगर तथा तारा नगर, जगतपुरा स्थित जैन मंदिरों में झांकियां प्रस्तुत की गईं। इनका अवलोकन महावीर चांदवाड़, डॉ. बी.सी. जैन, नरेंद्र बाकलीवाल एवं प्रमोद सोनी ने किया।
मानसरोवर संभाग में श्री दिगम्बर जैन केसरिया पार्श्वनाथ मंदिर, केसर चौराहा में झांकी प्रस्तुत की गई। इसका अवलोकन सुरेश जैन बांदीकुई एवं राजेंद्र शाह ने किया।
महारानी फार्म संभाग में शक्ति नगर, गोपालपुरा में “महावीर का जन्मोत्सव” तथा श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, मंगल विहार में “समवशरण” विषय पर झांकियां प्रस्तुत की गईं। इनका अवलोकन क्रमशः नरेंद्र सेठी, श्रीमती मीनू गंगवाल, राकेश गोदिका तथा निर्मल संघी, श्रीमती सरला संघी, अशोक एवं श्रीमती रश्मि चांदवाड़ ने किया।
सांगानेर संभाग में चित्रकूट स्थित श्री महावीर जैन मंदिर, सेक्टर-17 स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर तथा प्रताप नगर सेक्टर-3 में सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं। इनका अवलोकन नमोकार जैन, शांति काला एवं श्रीमती रेणु काला ने किया।
झोटवाड़ा संभाग में मानसरोवर कॉलोनी, पटेल नगर, मंगलम सिटी कालवाड़ रोड तथा पार्श्वनाथ कॉलोनी, निर्माण नगर स्थित मंदिरों में झांकियां प्रस्तुत की गईं। इनके विषय क्रमशः सजीव झांकी, “अष्टापद, कैलाश मानसरोवर”, “समवशरण की महक” तथा “प्रगट भये महावीर” रहे। इनका अवलोकन विभिन्न टीमों द्वारा किया गया, जिनमें महावीर बाकलीवाल, जिनेश जैन, रवि जैन, लोकेश जैन, निर्मल संघी, श्रीमती सरला संघी, अशोक चांदवाड़ एवं राकेश गोदिका शामिल रहे।


