
जयपुर | शाबाश इंडिया।
वरुण पथ, मानसरोवर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धा, ज्ञान एवं धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘गुरु माँ विभाश्री प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता से संबंधित पोस्टर एवं फॉर्म का विमोचन गणिनी आर्यिका 105 विभाश्री माताजी के कर कमलों से किया गया।
प्रचार संयोजक जिनेश कुमार जैन ने बताया कि प्रतियोगिता शनिवार, 26 सितंबर 2026 को रात 8 बजे श्री दिगंबर जैन मंदिर, वरुण पथ, मानसरोवर में आयोजित होगी। इसमें प्रतिभागियों को जैन धर्म, साधु-संतों एवं विभिन्न धार्मिक विषयों से जुड़े प्रश्नों के माध्यम से अपनी ज्ञान प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
प्रबंध समिति के अध्यक्ष जे.के. जैन ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए फॉर्म प्राप्त करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026 है। फॉर्म श्री दिगंबर जैन मंदिर, वरुण पथ से प्राप्त किए जा सकते हैं।
संयोजक लोकेश सोगानी ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार के रूप में गणाचार्य आचार्य 108 विराग सागर कलश, द्वितीय पुरस्कार में आचार्य 108 विशुद्ध सागर कलश एवं गणिनी आर्यिका 105 विभाश्री माताजी कलश प्रदान किए जाएंगे। तृतीय पुरस्कार के रूप में तीन प्रतिभागियों को एक-एक पार्टी स्पीकर तथा सांत्वना पुरस्कार के रूप में 31 विजेताओं को 10-10 ग्राम चांदी के सिक्के दिए जाएंगे।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमी बंधुओं एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेकर धर्मज्ञान और अपनी प्रतिभा का परिचय देने का आह्वान किया है।
रिपोर्ट: जिनेश कुमार जैन


