
जयपुर | शाबाश इंडिया।
राजधानी जयपुर के प्रतिष्ठित स्वास्थ्य कल्याण होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, सीतापुरा के लिए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि है। नेशनल कमीशन फॉर होम्योपैथी (NCH), नई दिल्ली के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड फॉर होम्योपैथी (MARBH) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए किए गए ग्रेडिंग असेसमेंट में कॉलेज को क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (QCI) की ओर से सर्वोच्च A+ रेटिंग प्राप्त हुई है।
यह ग्रेडिंग देशभर के होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों की गुणवत्ता, शैक्षणिक मानकों, अस्पताल सुविधाओं, फैकल्टी, अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर सहित विभिन्न मानकों के आधार पर की जाती है। संस्थान के अनुसार A+ रेटिंग मिलना कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था और चिकित्सा सेवाओं में निर्धारित राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रदर्शन को दर्शाता है।
कॉलेज के निदेशक डॉ. पंकज शर्मा और प्राचार्य डॉ. योगेश्वरी गुप्ता ने बताया कि यह उपलब्धि वर्षों की मेहनत, अनुशासित शिक्षण प्रणाली और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं का परिणाम है। 10-ए, रीको इंस्टीट्यूशनल एरिया, सीतापुरा, टोंक रोड स्थित कॉलेज में आधुनिक प्रयोगशालाएं, समृद्ध लाइब्रेरी, अनुभवी प्राध्यापक और 100 से अधिक बेड वाला होम्योपैथिक अस्पताल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों का उपचार किया जाता है।
इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. एस.एस. अग्रवाल, वाइस चेयरमैन डॉ. सर्वेश अग्रवाल, सीईओ श्रद्धा अग्रवाल, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया। प्रबंधन ने कहा कि QCI की A+ रेटिंग से छात्रों का विश्वास और मजबूत होगा तथा संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर होम्योपैथी शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने की प्रेरणा मिलेगी। प्रबंधन के अनुसार यह रेटिंग नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए संस्थान की गुणवत्ता व्यवस्था को लेकर भरोसे का आधार भी बनेगी।
डॉ. योगेश्वरी गुप्ता
प्राचार्य


