
जयपुर | शाबाश इंडिया।
महावीर नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व के सप्तमी दिवस पर महिला मंडल की ओर से रिद्धि मंत्रों के साथ 48 रजत दीपकों से भक्तामर पाठ अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्यों सहित विभिन्न परिवारों ने दीप प्रज्वलित कर भक्तामर पाठ में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।
महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला गोदिका ने बताया कि दशलक्षण पर्व के सप्तमी दिवस के पावन अवसर पर 48 रजत दीपकों से भक्तामर पाठ का यह विशेष आयोजन किया गया। इसमें समाज के परिवारों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।
मंदिर कमेटी के मंत्री सुनील बज ने महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला गोदिका, मंत्री रीना पांड्या सहित सभी सदस्यों का आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।


