Saturday, September 19, 2026

सुबोध महाविद्यालय में नशे के खिलाफ युवाओं ने लिया विकसित भारत का संकल्प

जयपुर | शाबाश इंडिया।

एस. एस. जैन सुबोध पी. जी. कॉलेज, जयपुर में 18 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. के. के. कुमावत, राज्य समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान सरकार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर ही स्वस्थ एवं विकसित भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) रेणु जोशी ने कहा कि नशामुक्त युवा ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डॉ. विशाल गौत्तम, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. राकेश धाभाई एवं डॉ. अनु मल्होत्रा सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प को मजबूत करना रहा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar