Thursday, September 17, 2026

निःशुल्क नेफ्रोलॉजी चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित, विशेषज्ञ चिकित्सक ने दी किडनी रोगों से बचाव की जानकारी

जयपुर | शाबाश इंडिया।

AMRC पार्क हॉस्पिटल एवं ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.) के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेफ्रोलॉजी चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में किडनी से संबंधित विभिन्न समस्याओं से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

शिविर में डॉ. आलोक जैन, MD (Medicine), DM (Nephrology), डायरेक्टर—नेफ्रोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। उन्होंने किडनी रोगों से बचाव, संभावित लक्षणों की पहचान और समय पर चिकित्सकीय जांच एवं उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुम यादव, निवर्तमान महापौर, नगर निगम जयपुर हेरिटेज ने पार्क हॉस्पिटल की ओर से स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर आमजन के लिए उपयोगी हैं। उन्होंने पार्क हॉस्पिटल एवं ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट की पहल को सामाजिक सरोकार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर AMRC पार्क हॉस्पिटल की CEO डॉ. रितु चौधरी एवं पार्क हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर डॉ. राम अग्रवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं एवं आयोजन की सराहना करते हुए आमजन तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद जैन भंवर, कोषाध्यक्ष मनीषा जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा शर्मा, ह्यूमन ग्लोरी वीमेंस क्लब की सचिव उपमा सारस्वत एवं अनंत जैन उपस्थित रहे।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर किडनी संबंधी स्वास्थ्य सेवाओं एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया। आयोजकों के अनुसार, ऐसे शिविरों का उद्देश्य आमजन में किडनी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद लोगों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar