Sunday, September 13, 2026

भक्तामर स्तोत्र पाठ में गूंजे 48 ऋद्धि-सिद्धि मंत्र, श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर लिया धर्म लाभ

जयपुर | शाबाश इंडिया।

दिगम्बर जैन महासमिति राजस्थान अंचल एवं महिला अंचल के संयुक्त तत्वावधान में श्री दिगम्बर जैन मंदिर, लश्कर, जयपुर में 10वां मासिक भक्तामर स्तोत्र पाठ श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर 48 ऋद्धि-सिद्धि मंत्रों से युक्त दीपों के साथ भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया गया।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्तामर स्तोत्र का श्रद्धापूर्वक पाठ कर भगवान आदिनाथ की आराधना की। साथ ही दीप प्रज्वलित कर परिवार एवं समाज की सुख-शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

दिगम्बर जैन महासमिति राजस्थान अंचल के महामंत्री महावीर कुमार जैन बाकलीवाल ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक अंचल कार्याध्यक्ष राजेश कुमार बड़जात्या एवं मुख्य संयोजक अंचल मंत्री शान्ति कुमार काला रहे।

सह संयोजक के रूप में डॉ. बी.सी. जैन, डॉ. नमोकार जैन, ललिता बाकलीवाल, सीमा बड़जात्या, रेणु काला, प्रज्ञा जैन एवं छवि जैन ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

आयोजन में प्रबंध समिति श्री दिगम्बर जैन मंदिर लश्कर, बोरडी का रास्ता की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. सुशील कासलीवाल एवं अधिवक्ता प्रदीप कासलीवाल तथा संयोजक मधु हाड़ा एवं ममता गंगवाल रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महासमिति पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में धर्म, संस्कार, एकता एवं सद्भाव की भावना मजबूत होती है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आगामी मासिक भक्तामर स्तोत्र पाठ में भी अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का संकल्प लिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar