Saturday, September 12, 2026

सामूहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था नेपाल शाखा के संयोजन में अखण्ड णमोकार महामंत्र जाप हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

काठमांडू, नेपाल | शाबाश इंडिया।

जैन धर्म एवं जैन समाज की प्रभावना के लिए समर्पित संस्था सामूहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था नेपाल शाखा के संयोजन में जैन भवन, काठमांडू में अखण्ड णमोकार महामंत्र जाप का भव्य आयोजन किया गया। नेपाल शाखा के अध्यक्ष सुभाष-अनिता जैन सेठी ने बताया कि अखण्ड जाप रात्रि 7 बजे प्रारंभ हुआ और सुबह 6 बजे हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य समन्वयक प्रसन्न बैद नवरंग नाहटा, अशोक कुमार बोथरा, कमल सिंह भंसाली एवं मदन लाल बेगवानी ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं समन्वयक राजेश लुणावत, मालचंद लूनिया, अशोक दुगड़ एवं सुमित जैन तथा संयोजक जितेंद्र लूनिया, राजेश काला, विनोद चोरड़िया एवं तरुण कोचर ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। सह-संयोजक रोहित नौलखा, बजरंग पुगलिया, राहुल संचेती एवं अंकित सरावगी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।

अखण्ड जाप में नेपाल के जैन समाज की उल्लेखनीय संख्या में सहभागिता रही। श्रद्धालुओं ने उत्साह और उमंग के साथ णमोकार महामंत्र का जाप किया। मध्य रात्रि के दौरान जाप को सुव्यवस्थित एवं निरंतर बनाए रखने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया, जिसके सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में नेपाल जैन परिषद के अध्यक्ष सुशील कुमार छाजेड़, नेपाल स्तरीय जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष दिनेश कुमार नौलखा, जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष रमेश कुमार लुनिया, श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष जैन सेठी, मूर्तिपूजक समाज के अध्यक्ष विमल चंद राखेचा, अणुव्रत समिति नेपाल के अध्यक्ष फूल कुमार लालवानी तथा तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष निश्चल लालवानी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अखण्ड णमोकार महामंत्र जाप के दौरान पूरे जैन भवन का वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। आयोजन के माध्यम से जैन समाज को धार्मिक आराधना के साथ एकजुटता और सामूहिक आध्यात्मिक साधना का संदेश भी मिला।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar