
जयपुर | शाबाश इंडिया।
दिगंबर जैन महासमिति द्वारा अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला बिंदायका के नेतृत्व में संचालित मासिक पूजन विधान श्रृंखला का 13वां विधान चौड़ा रास्ता स्थित यति यशोदानंद जी के मंदिर में भक्तिभाव एवं धार्मिक उल्लास के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान आदिनाथ का पूजन विधान विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ कराया गया।
आयोजन में करीब 70 बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने विशेष गरिमा प्रदान की। बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने धार्मिक संस्कारों के प्रति उनके जुड़ाव और नई पीढ़ी को जैन संस्कृति से जोड़ने का सुंदर संदेश दिया।
पंडित रमेश जी गंगवाल ने विधि-विधानपूर्वक पूजन संपन्न कराया, वहीं पंडित दीपक जी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। महासमिति की सचिव श्रीमती सुनीता गंगवाल ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियों से विधान को अत्यंत भावपूर्ण एवं आकर्षक बनाया। पूजन के पुनर्जक विवेक जी काला रहे।
आयोजन की व्यवस्थाओं में पारसनाथ भवन महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मधु हाड़ा एवं मंत्री श्रीमान सुदीप बगड़ा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के प्रमुख संरक्षक श्रीमान प्रेमचंद बाकलीवाल एवं श्रीमती निशा शाह का भी पूर्व की भांति पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर दिगंबर जैन महासमिति राजस्थान अंचल के महामंत्री श्रीमान महावीर बाकलीवाल, धार्मिक शिक्षण शिविर प्रमुख अध्यक्ष डॉ. बी.सी. जैन एवं श्रीमती प्रज्ञा जैन सहित श्रीमती शीला जैन, मधु पांड्या, बीना शाह, मीनाक्षी कासलीवाल, किरण जैन, शिमला जैन, मंजू गोधा, सपना जैन सहित अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला बिंदायका ने कहा कि मासिक पूजन विधान का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना को बढ़ाना तथा बच्चों एवं युवा पीढ़ी को जैन संस्कारों से जोड़ना है। आयोजन में निरंतर बढ़ती सहभागिता इस धार्मिक अभियान की सफलता और समाज में बढ़ती धार्मिक जागरूकता को दर्शाती है।


