Thursday, September 3, 2026

वार्ड 31 के जय कुमार जैन का समाज श्रेष्ठियों ने किया सम्मान, दिया पूर्ण समर्थन का आश्वासन

जयपुर | शाबाश इंडिया।

वार्ड 31 से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं समाजसेवी जय कुमार जैन का आज उनके चुनाव कार्यालय पहुंचकर समाज के प्रमुख श्रेष्ठीजनों ने माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान समाजबंधुओं ने उन्हें पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन देते हुए उनकी जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि नेमिसागर, वैशाली नगर निवासी जय कुमार जैन सेवा एवं सहयोग की भावना के कारण क्षेत्र में लोकप्रिय हैं। समाजसेवा के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता एवं क्षेत्र के लोगों के साथ निरंतर संपर्क उनकी पहचान बनी हुई है।

इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी अशोक जैन नेता, योगेश तोड़रका, महेश बाकलीवाल, भानु छाबड़ा, सुनील जैन, मोहित जैन, विजय बड़जात्या, पूनम चंद जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar