
जयपुर | शाबाश इंडिया।
विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 11 से रेखा जैन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा।
रेखा जैन ने स्वच्छता, सड़क, नाली, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं के समाधान को प्रमुख मुद्दा बताते हुए कहा कि जनता को ऐसा प्रतिनिधि चुनना चाहिए, जो क्षेत्रवासियों के लिए सदैव उपलब्ध रहे और वार्ड के विकास के लिए निरंतर प्रयास करे।
उन्होंने कहा, “वार्ड 11 मेरा अपना परिवार है। मैं राजनीति के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरी हूं।”
नामांकन दाखिल करने के साथ ही रेखा जैन ने वार्ड में जनसंपर्क अभियान तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। वे घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संवाद करेंगी और अपने विकास एवं जनसेवा के विजन को उनके सामने रखेंगी।


