
अयोध्या | शाबाश इंडिया।
अयोध्या में गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के सान्निध्य एवं आर्यिका श्री चंदनामती माताजी के आशीर्वाद से अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश जैन का 49वां जन्मदिवस धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर गणिनीप्रमुख आर्यिका शिरोमणि श्री ज्ञानमती माताजी द्वारा डॉ. जीवन प्रकाश जैन को शास्त्र प्रदान कर आशीर्वाद दिया गया। पीठाधीश स्वस्तिश्री रवींद्रकीर्ति स्वामीजी एवं बा. ब्र. विजय कुमार जैन ने माला पहनाकर उनका सम्मान किया तथा आदिनाथ स्वामीजी का फोटो फ्रेम एवं शास्त्र भेंट किया।
डॉ. जीवन प्रकाश जैन का जन्म 26 अगस्त 1978 को भोपाल में एक धार्मिक परिवार में हुआ। जन्मदिवस के अवसर पर उनकी गृहस्थ बहन क्षुल्लिका श्री चंद्रमती माताजी, जो भक्तामर स्तोत्र की उद्गम भूमि धार (मध्यप्रदेश) स्थित मानतुंगगिरी दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र की निर्देशिका एवं गुजरात संत केसरी आचार्य श्री भरतसागर जी महाराज की शिष्या हैं, ने भी उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। उनके भाई-बहन श्री दीपक-रचना जैन एवं सोनू-संजय जैन ने भी जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिवस के अवसर पर युवा परिषद कोल्हापुर की अध्यक्षा स्नेहलता कापसे, रेश्मा शहा, कार्याध्यक्ष अभिषेक पाटील, अभिषेक सवदत्ती, सौरभ गाट एवं बुंदेलखंड से अंकित जैन सहित अनेक पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने डॉ. जीवन प्रकाश जैन को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अयोध्या पहुंचकर जन्मदिवस की बधाई देने वाले युवा परिषद के निधेश जैन ने कहा कि अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश जैन, जैन समाज की प्राचीनतम दीक्षित सर्वोच्च साध्वी गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी, प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका श्री चंदनामती माताजी एवं जगतगुरु पीठाधीश स्वस्तिश्री रवींद्रकीर्ति स्वामीजी के प्रिय शिष्य हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. जीवन प्रकाश जैन युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और अमेरिका सहित विभिन्न देशों में जाकर जैन धर्म का प्रचार-प्रसार कर धर्म की कीर्ति पताका फहरा रहे हैं।
इस अवसर पर भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमिटी, श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा, तीर्थंकर ऋषभदेव जैन विद्वत महासंघ एवं युवा परिषद बुंदेलखंड सहित विभिन्न संस्थाओं की ओर से भी डॉ. जीवन प्रकाश जैन को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दी गईं।
शब्दांकन: अभिषेक अशोक पाटील
कार्याध्यक्ष, अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद, कोल्हापुर


