
जयपुर | शाबाश इंडिया।
जेएसजी नॉर्दर्न रीजन द्वारा 16 से 23 अगस्त 2026 तक मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत जेएसजी वीनस जयपुर द्वारा विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जा रहे हैं। सेवा सप्ताह के अंतर्गत वीनस ग्रुप के सदस्यों ने गौसेवा, पक्षी सेवा एवं जरूरतमंदों को भोजन कराने जैसे सेवा कार्यों के माध्यम से सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।
16 अगस्त को दुर्गापुरा गौशाला में गायों को चारा एवं गुड़ खिलाया गया। इस सेवा कार्य के पुण्यार्जक अक्षय-रीना मोदी रहे। इसके बाद 17 अगस्त को इसी गौशाला में पक्षियों के लिए चुग्गा-दाना डाला गया, जिसके पुण्यार्जक भी अक्षय-रीना मोदी रहे।
18 अगस्त को जयपुरिया हॉस्पिटल के बाहर स्थित अन्नपूर्णा रसोई में निर्धन एवं आश्रितजनों को भोजन कराया गया। इस सेवा कार्य के पुण्यार्जक रविंद्र-रचना बिलाला एवं सुनील-अंजू सेठी रहे।
वीनस ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष शैलेंद्र शाह ने तीनों पुण्यार्जक दंपती सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा कार्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहयोग और संवेदना पहुंचाने का माध्यम हैं।
कार्यक्रम में जेएसजी कीर्ति ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार जैन, शैलेंद्र शाह, रविंद्र-रचना बिलाला, अजय-निधि बड़जात्या, अक्षय-रीना मोदी, दीपक-पायल बिलाला, सुनील-अंजू सेठी, सुरेंद्र-रतनप्रभा जैन, राजीव-सीमा जैन सहित वीनस ग्रुप के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
सेवा सप्ताह के इन आयोजनों में अक्षय-रीना जैन बंटी मोदी मुख्य संयोजक, निधि-अजय बड़जात्या, सुनील-अंजू सेठी एवं संदीप-रोहिणी सोगानी संयोजक के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही समस्त वीनस परिवार का सहयोग रहा।


