
वर्जीनिया | शाबाश इंडिया।
अमेरिका के वर्जीनिया स्टेट के फेयरफैक्स (Fairfax) में भारतीय समुदाय के बीच स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र मोदी विचार मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूपश्री जैन को भारतीय समुदाय के साथ तिरंगा ध्वज फहराने का गौरव प्राप्त हुआ।

इसी अवसर पर नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री रवि जी चाणक्य के जन्मदिन पर उपस्थित भारतवासियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
ध्वजारोहण के पश्चात रूपश्री जैन ने उपस्थित भारतीय समुदाय को नरेंद्र मोदी विचार मंच के उद्देश्यों, विचारधारा एवं सिद्धांतों से अवगत कराया। उन्होंने मंच के माध्यम से राष्ट्रहित, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और समाज के प्रति जिम्मेदारी जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।
उनके संबोधन ने वहां उपस्थित भारतीय समुदाय का विशेष ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग मौजूद रहे और सभी ने उत्साह एवं गर्व के साथ तिरंगे को नमन किया।
विदेश की धरती पर भारतीय समुदाय के बीच तिरंगा फहराने और भारतीय विचारों को साझा करने का यह अवसर सभी के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय रहा।


