Tuesday, July 28, 2026

100 फैब्रिक सैंपलों के साथ लॉन्च हुई ‘फैब्रिक इंटेलिजेंस’, वस्त्र शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

जयपुर | शाबाश इंडिया।

अंतरराष्ट्रीय टेक्सटाइल कोच एवं लेखक अक्षय ठोलिया की नई पुस्तक “फैब्रिक इंटेलिजेंस” का लोकार्पण प्रख्यात शिक्षाविद् एवं श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तथा आईआईटी नई दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. एस. के. जैन के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुस्तक को वस्त्र एवं परिधान उद्योग के लिए एक नवाचारी और व्यवहारिक पहल बताया गया।

लेखक अक्षय ठोलिया ने बताया कि यह पुस्तक 100 वास्तविक फैब्रिक सैंपलों के साथ तैयार की गई है। प्रत्येक सैंपल के लिए पुस्तक में तकनीकी जानकारी, अभ्यास एवं सीखने से जुड़ी गतिविधियाँ दी गई हैं। इन गतिविधियों को पूरा करने के बाद संबंधित फैब्रिक सैंपल को पुस्तक में निर्धारित स्थान पर माउंट किया जाता है। उन्होंने कहा कि पुस्तक का उद्देश्य केवल फैब्रिक्स के बारे में जानकारी देना नहीं, बल्कि पाठकों को व्यवहारिक अनुभव के माध्यम से विभिन्न फैब्रिक्स की पहचान, समझ और विश्लेषण की क्षमता विकसित करना है।

लोकार्पण समारोह में डॉ. एस. के. जैन ने कहा कि “फैब्रिक इंटेलिजेंस” वस्त्र एवं परिधान उद्योग के लिए अत्यंत उपयोगी और व्यवहारिक पुस्तक है। उन्होंने इसे विद्यार्थियों, शिक्षकों, उद्यमियों तथा टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े पेशेवरों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

समारोह में प्रख्यात पब्लिक स्पीकर डॉ. सोनाली एन. ठोलिया, दिगंबर जैन इंटरनेशनल सोशल ग्रुप फेडरेशन की पारिवारिक समस्या निराकरण समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शशि सेन जैन तथा श्रीमती आशिमा जैन भी उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने पुस्तक को वस्त्र शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण एवं नवाचारी पहल बताते हुए लेखक अक्षय ठोलिया को शुभकामनाएँ दीं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar