शाबाश इंडिया | जयपुर।

श्रीमती मीना कुमारी जैन की षष्ठम पुण्य स्मृति पर मीना जैन मेमोरियल ट्रस्ट एवं सकल जैन समाज, अग्रवाल फार्म, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, अग्रवाल फार्म, मानसरोवर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सेवा, समर्पण और मानवता को समर्पित इस अभियान में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया तथा स्वास्थ्य जांच सेवाओं का लाभ उठाया।
सलाहकार सौभागमल जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. आई.पी. जैन एवं श्रीमती मृदुला जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मधुमेह एवं थायरॉयड परामर्श, कान-नाक-गला (ईएनटी), नेत्र, दंत, फिजिशियन, फिजियोथेरेपी, रक्तचाप, शुगर, कैल्शियम सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं।
उन्होंने बताया कि रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
मीना जैन मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा अभियान को सफल बनाने में ट्रस्ट एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों और समाजजनों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में शाबाश इंडिया के प्रधान संपादक राकेश गोदीका, राजस्थान जैन युवा महासभा के महामंत्री विनोद जैन, सुमत प्रकाश जैन, अशोक जैन, सुमन ब्लड बैंक के आर.एस. राजावत, सुरेश जैन (बांदीकुई), वरुण पथ के उपाध्यक्ष लोकेश सोगानी, राजस्थान लेखिका संघ की अध्यक्ष वीना चौहान, आदिनाथ जैन मंदिर के महामंत्री सौभागमल जैन, ऋद्धि-सिद्धि मंडल की अध्यक्ष दीपा नाथावत, स्थानीय पार्षद डॉ. एस.एन. जोशी, पार्षद अभय पुरोहित, पार्षद मनोज तेजवानी, डॉ. विनय राज जोशी, डॉ. देशबंधु जैन, डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. विनोद जैन, श्रीमती भंवरी देवी जैन, श्रीमती मीना सेठी, सिद्ध कुमार सेठी, नमन अरोड़ा, डॉ. प्रमिला जैन, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. हिमांशु वशिष्ट सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।


