103 रक्तदाताओं ने कराया पंजीकरण, कर्मचारियों और परिजनों ने मानव सेवा के संकल्प में निभाई भागीदारी
जयपुर | शाबाश इंडिया।

उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी यूनियन (NWREU) प्रधान कार्यालय, जयपुर की जीएलओ शाखा द्वारा मानव सेवा के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर संगठन के महामंत्री मुकेश माथुर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें कर्मचारियों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शाखा सचिव राजीव कुमार ने बताया कि मानवता की सेवा के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुकेश माथुर (महामंत्री, NWREU), राजीव सिंह (PCPO), डॉ. के. कृष्ण कुमार (PCMD) एवं अनुराग गोयल (PCSTE) ने किया।
शिविर में रक्तदान के प्रति कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कुल 103 रक्तदाताओं का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 83 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। आयोजन के माध्यम से रक्तदान के महत्व और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया गया।
इस सफल आयोजन में AGS मीना सक्सेना, राजीव कुमार सारण, शाखा अध्यक्ष इन्द्र पाल सिंह एवं विनीत मान का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। इसके अलावा प्रेम नारायण, नारायण सिंह, योगेश शर्मा, समित प्रताप सिंह, सोनल माथुर, आरती अग्रवाल, लक्ष्मी धाभाई, पारुल माथुर, जमना कंवर, विभा तापड़िया, नूतन प्रकाश प्रजापति, धर्मेश बैरवा, शंकर यादव, शिव कुमार, शैलेन्द्र जोशी, ब्रिज मोहन जांगिड़, दान सिंह, अनुराग पारीक, महेश बोहरा, छोटू लाल गुर्जर, शंकर लाल, विशाल पारवानी, पवन जुनेजा, योगेश सिंह सहित यूनियन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।
इस अवसर पर स्वास्थ्य कल्याण ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एस.एस. अग्रवाल ने उपस्थित होकर रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान देने जैसा पुनीत कार्य है।
शिविर के समापन के बाद सभी सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ महामंत्री मुकेश माथुर का जन्मदिवस केक काटकर मनाया। यह आयोजन रक्तदान के माध्यम से सामाजिक सरोकार का संदेश देने के साथ-साथ संगठन की एकता, सहयोग और सेवा भावना का प्रेरणादायी उदाहरण बना।


