महावीर इंटरनेशनल बांसवाड़ा ने स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में किया सेवा कार्य
बांसवाड़ा | शाबाश इंडिया।

महावीर इंटरनेशनल बांसवाड़ा एवं माही वीरा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में संस्था के 52वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में विकलांग सहायता सेवा प्रकल्प के अंतर्गत मूक-बधिर विद्यालय (लोधा मिल के पास) में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री एवं फल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मूक-बधिर बालक-बालिकाओं को ज्यामिति बॉक्स, स्केच कलर, बिस्किट एवं फल वितरित किए गए। कार्यक्रम प्रभारी गोकुल सेठिया, महेंद्र चौधरी, दिनेश राठौड़, भारती एवं उर्वशी के सान्निध्य में संपन्न हुआ। वितरण व्यवस्था संस्था के अध्यक्ष महावीर सेठिया, वीरेंद्र एवं सुधीर कोठारी ने संभाली।
माही वीरा केंद्र की अध्यक्षा गीता चौधरी ने विद्यालय की प्राचार्य विभा पुरोहित, परेश त्रिवेदी तथा समस्त स्टाफ का दिव्यांग विद्यार्थियों की उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान किया। इस अवसर पर मनभरी ने संस्था के सेवा कार्यों के लिए ₹5,100 की सहयोग राशि भेंट की।
संस्था के सचिव मनोज सेठ ने बताया कि मूक-बधिर विद्यालय के विद्यार्थियों ने पूर्व में एक सीमेंट कंपनी द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेकर विजय प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि इन बच्चों में अपार प्रतिभा और अनेक गुण निहित हैं, जिन्हें उचित मार्गदर्शन और अवसर देकर निखारा जा सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा के लिए निरंतर सहयोग का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को ऐसे सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।


