अजमेर। शाबाश इंडिया।

विश्व के सबसे बड़े सेवा संगठन लायंस क्लब्स इंटरनेशनल की स्थानीय शाखा लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा प्रांतपाल लायन निशांत जैन के प्रमुख सेवा अभियान “मिशन मुस्कान” के अंतर्गत अजमेर के कृष्णगंज स्थित इंदिरा कॉलोनी हरिजन बस्ती प्रथम की आंगनवाड़ी में अध्ययनरत 24 नन्हे-मुन्ने बच्चों को गणवेश भेंट की गई।
यह सेवा कार्य समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी तथा अन्य भामाशाहों के सहयोग से संपन्न हुआ। क्लब अध्यक्ष लायन कमल बाफना ने बताया कि कार्यक्रम का संयोजन प्रांतीय सभापति मिशन मुस्कान लायन अतुल पाटनी ने किया।
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ललिता देवी एवं सहायिका दुर्गा देवी को बच्चों की गणवेश सौंपी गईं, जिन्हें वे अभिभावकों की उपस्थिति में बच्चों को पहनाकर वितरित करेंगी।
इस अवसर पर प्रांतीय सभापति मिशन मुस्कान लायन अतुल पाटनी ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि, आत्मविश्वास और विद्यालय से जुड़ाव बढ़ाने के लिए समय-समय पर इस प्रकार का प्रोत्साहन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति, विशेष रूप से गणवेश जैसी सहायता, बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करती है।
कार्यक्रम में समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी, लायन अतुल पाटनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ललिता देवी, सामाजिक कार्यकर्ता ललिता रावत तथा स्थानीय क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


