Tuesday, July 14, 2026

दृष्टिहीन बालिकाओं को कराया मिष्ठान युक्त सात्विक भोजन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की भी ली जानकारी

अजमेर। शाबाश इंडिया।


श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवं युवा महिला संभाग, अजमेर की गोधा गवाड़ी इकाई के तत्वावधान में जयपुर निवासी श्रीमती निशा जैन, अमित जैन एवं अंकित जैन परिवार के सहयोग से शास्त्री नगर स्थित दृष्टिहीन बालिकाओं के आवासीय विद्यालय ‘लाड़ली घर’ में 35 दिव्यांग बालिकाओं को मिष्ठान युक्त शुद्ध एवं सात्विक भोजन कराया गया।

कार्यक्रम में महासमिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का दायित्व है कि वह दिव्यांगजनों के जीवन में खुशियाँ, आत्मविश्वास और सम्मान का भाव विकसित करने में अपना योगदान दे। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी यदि बालिकाओं को किसी प्रकार की आवश्यकता होगी तो महासमिति की सदस्याएँ सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगी।

कार्यक्रम से पूर्व राष्ट्रीय संत एवं आवासीय विद्यालय के संरक्षक श्री कृष्णानंद जी गुरुदेव ने महासमिति की सदस्याओं का ओढ़ना ओढ़ाकर सम्मान किया तथा उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

इकाई मंत्री संतोष बाकलीवाल ने बताया कि सामाजिक सरोकार के अंतर्गत आयोजित इस सेवा कार्य में मधु पाटनी, सुषमा पाटनी, अनीता बज, किरण गोधा, रेनू पाटनी एवं रेनू सोगानी ने अपने हाथों से दृष्टिहीन बालिकाओं को भोजन परोसा। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं के साथ आत्मीय समय बिताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ भी कीं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar