ऐलनाबाद | शाबाश इंडिया

ऐलनाबाद की गौशाला रोड स्थित सनातन धर्मशाला में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। पवित्र कलश यात्रा प्राचीन शिव मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सनातन धर्मशाला पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ यात्रा का स्वागत किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर महंत श्री भरतमुनि जी उदासीन महाराज के सान्निध्य में श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा का आयोजन 12 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन सायं 3 बजे से 7 बजे तक सनातन धर्मशाला, ऐलनाबाद में किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन का आयोजन राधा माधव महिला मंडल, ऐलनाबाद द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।


