Tuesday, July 14, 2026

रोटरी क्लब जयपुर बापूनगर ने आयोजित किया निःशुल्क मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य शिविर

जयपुर/शाबाश इंडिया।

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के प्रांतपाल अरुण बगड़िया के आह्वान पर “मेटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ वीक” के प्रथम दिवस पर रोटरी क्लब जयपुर बापूनगर द्वारा महावीर नगर स्थित जैन मंदिर परिसर में निःशुल्क मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जरूरतमंद महिलाओं एवं बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन सतीश गोयल ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट मेटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ कमेटी की चेयरमैन डॉ. प्रभा लुहाड़िया के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं पब्लिक इमेज चेयरमैन रोटेरियन बसंत जैन बैराठी ने बताया कि इस अवसर पर रोटरी क्लब जयपुर बापूनगर की ओर से भगवान महावीर चिकित्सालय धर्मार्थ, महावीर नगर, जयपुर को क्लब की लाइफ टाइम सदस्यता के लिए सहयोग राशि भी प्रदान की गई। इस सहयोग में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन सतीश गोयल, रोटेरियन आर.के. लुहाड़िया तथा रोटेरियन अखिलेश कुमार जैन का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के दौरान हेल्थ संस्थान के ट्रस्टी नीरज गंगवाल ने क्लब अध्यक्ष रोटेरियन सतीश गोयल सहित उपस्थित रोटेरियन्स का सम्मान किया।

इस अवसर पर रोटेरियन सतीश गोयल, श्रीमती बीना गोयल, रोटेरियन पी.सी. सांघी, श्रीमती रेखा सांघी, रोटेरियन अखिलेश कुमार जैन, रोटेरियन आर.के. लुहाड़िया, रोटेरियन राजेश लुहाड़िया, रोटेरियन बसंत जैन बैराठी सहित अनेक रोटेरियन्स उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा समाज के जरूरतमंद वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर सहयोग का संकल्प दोहराया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar