ब्यावर। शाबाश इंडिया

भगवान महावीर के सिद्धांत “अहिंसा परमो धर्मः” को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में सेवा, करुणा और मानवता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वर्द्धमान शिक्षण समिति के तत्वावधान में महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 एवं महावीर इंटरनेशनल बिजयनगर–ब्यावर जोन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को अहिंसा रैली का आयोजन किया गया।
रैली की शुरुआत वर्द्धमान कन्या महाविद्यालय परिसर से हुई। हाथों में अहिंसा और सेवा के संदेश वाले ध्वज लेकर वीर एवं वीराओं ने शहर में भ्रमण किया तथा नागरिकों को प्रेम, सद्भाव, जीवदया, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान भगवान महावीर के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में भाईचारा, शांति और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
महावीर इंटरनेशनल गवर्निंग काउंसिल सदस्य एवं वर्द्धमान शिक्षण समिति के सचिव डॉ. नरेंद्र पारख ने कहा कि भगवान महावीर का अहिंसा का संदेश आज भी पूरे विश्व के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में अहिंसा, दया, सेवा और सद्भाव को अपनाए तो समाज में शांति और सौहार्द की स्थापना संभव है।
कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र रांका, रीजन कोषाध्यक्ष दीपचंद कोठारी, इंटरनेशनल डायरेक्टर विनोद चौरड़िया, बिजयनगर–ब्यावर जोन चेयरमैन तेजमल बुरड़, अजमेर जोन चेयरमैन बाबूलाल जैन, जोन सचिव रूपेश कोठारी, जोन कोषाध्यक्षा आशा चौरड़िया, जोन समन्वयक विजयराज जैन, गवर्निंग काउंसिल सदस्य यशवंतराज कोठारी एवं सुशील छाजेड़, यूनिक चेयरमैन राजेंद्र सुराणा, ब्यावर सचिव निलेश बुरड़, युवा चेयरमैन राजेश रांका, रॉयल वीरा चेयरपर्सन दीपशिखा सकलेचा, पुष्पा बुरड़, दिलीप दक, वीरेन्द्र मेडतवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
रैली के समापन पर सभी सदस्यों ने अहिंसा, सेवा, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से समाज में सकारात्मक चेतना का संदेश देते हुए सेवा, मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।


