Wednesday, July 8, 2026

गरीमा प्रोजेक्ट के तहत बालिकाओं को वितरित किए सेनेटरी नेपकिन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

कुचामन सिटी। शाबाश इंडिया।

महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत बुधवार को गरीमा प्रोजेक्ट के तहत स्थानीय राजकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शाकंभरी माता रोड में किशोरियों के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संस्था के “सबकी सेवा, सबको प्यार” और “जियो और जीने दो” के उद्देश्य के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 200 सेनेटरी नेपकिन बालिकाओं को वितरित किए गए।

कार्यक्रम में वीरा सरोज पाटनी ने किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, संक्रमण से बचाव तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने “झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो” का संदेश देते हुए बालिकाओं को मासिक धर्म से जुड़े विषयों पर खुलकर अपनी समस्याएं साझा करने के लिए प्रेरित किया।

संस्था के अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल ने बालिकाओं को नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्वस्थ एवं जागरूक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वीर अजित पहाड़िया ने महावीर इंटरनेशनल की विभिन्न सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रतनी देवी शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में वीरा सरोज पाटनी, वीरा सीता, वीर अशोक गंगवाल, वीर अजित पहाड़िया, वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, वीर सुभाष गंगवाल, वीर सोहनलाल वर्मा तथा विद्यालय की अध्यापिकाएं शारदा चौधरी, सुशीला गुगड़वाल, शायरी चौधरी, ललिता चौधरी और प्रेम जान्दू उपस्थित रहीं।

अंत में वीर सुभाष पहाड़िया ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar