Thursday, July 9, 2026

सहकार भारती के जबलपुर विभाग का अभ्यास वर्ग संपन्न, संगठन सशक्तिकरण व सहकारिता के नवाचार पर हुआ मंथन

जबलपुर। शाबाश इंडिया।

सहकार भारती के जबलपुर विभाग के अंतर्गत जबलपुर, कटनी, डिंडोरी और नरसिंहपुर जिलों के कार्यकर्ताओं का विभागीय अभ्यास वर्ग सोम प्लेस, रांझी में प्रदेश महामंत्री राकेश चौहान के सानिध्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता तथा सहकार भारती के संस्थापक लक्ष्मण राव ईमानदार के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सहकार गीत के साथ हुआ। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती हरनीत आर. सिंह ने सहकार गीत प्रस्तुत कर अभ्यास वर्ग का शुभारंभ कराया।

प्रथम सत्र में सहकार भारती के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री डॉ. यतीश जैन ने संगठन की मूल अवधारणा, विचारधारा, लक्ष्य एवं उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्व की लगभग 12 प्रतिशत आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहकारिता से जुड़ी हुई है। वर्तमान समय में सहकारिता के क्षेत्र में नवाचार और आधुनिक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है।

द्वितीय सत्र में प्रदेश महामंत्री राकेश चौहान ने संगठन की कार्यपद्धति पर मार्गदर्शन देते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन संचालन की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी संगठन को व्यवस्थित रखते हुए कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखना और बढ़ाना प्रत्येक पदाधिकारी का दायित्व है।

तृतीय सत्र में विभाग प्रमुख रामकृष्ण यादव ने कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास पर अपने विचार रखते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का समग्र विकास ही संगठन की मजबूती का आधार है।

चतुर्थ एवं अंतिम सत्र में डॉ. यतीश जैन ने दायित्व बोध पर मार्गदर्शन दिया, जबकि प्रदेश महामंत्री राकेश चौहान ने कार्यकर्ताओं के कर्तव्यों एवं संगठनात्मक दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम का संचालन सहकार भारती जबलपुर महानगर के संगठन प्रमुख एडवोकेट अमिताभ भारती ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला मंत्री एडवोकेट सत्येंद्र जैन ने किया।

अभ्यास वर्ग में जबलपुर, कटनी, डिंडोरी एवं नरसिंहपुर जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जबलपुर महानगर इकाई के अध्यक्ष संदीप अवस्थी का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर जिला सह-संगठन प्रमुख चिंतामणि जैन, अखिलेश दीक्षित, पूर्व विधायक दुलीचंद, नितेंद्र सिंह राजपूत, गंगा प्रसाद तिवारी, लालू प्रसाद दुबे, वासुदेव पारधे, श्रीमती आभा चौरसिया, प्रतीक अरमरकर, आदित्य मिश्रा, दीपक सैनी, डॉ. राकेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार नामदेव, चक्रेश अहिरवार, वासु जी, नितिन जी (नरसिंहपुर) सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट ऋषभ निगम को सहकार भारती की सदस्यता ग्रहण कराकर संगठन का नवीन सदस्य बनाया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar