जयपुर। शाबाश इंडिया।

महल योजना स्थित दिगंबर जैन मुनिसुव्रतनाथ मंदिर में जैन सोशल ग्रुप हेरिटेज सिटी की ओर से मासिक भक्तामर स्तोत्र पाठ के 305वें संस्करण का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्म लाभ अर्जित किया।
संस्थापक अध्यक्ष सुभाष बज ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से निरंतर चल रही इस पावन श्रृंखला के अंतर्गत प्रत्येक माह भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक पाठ आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर समाजजनों ने सुरम्य एवं संगीतमय वातावरण में सामूहिक रूप से श्री भक्तामर स्तोत्र का पाठ किया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
मंदिर कमेटी की अध्यक्ष निर्मला मुकेश संघी एवं मंत्री शिव पिंकल श्रीमाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और संस्कारों को सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जैन सोशल ग्रुप हेरिटेज सिटी के अध्यक्ष नितिन पाटनी, सचिव अरुण पाटनी, कोषाध्यक्ष राजीव बज तथा कार्यकारिणी सदस्य एवं संयोजक अनिल-निशा बड़जात्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर नवीन-ऋतु बड़जात्या, भागचंद कनक, सुलोचना, अशोक-बीना, नेम-इंदु कोड़ीवाल तथा ज्योति-हेमंत काला सहित अनेक समाजबंधु एवं महिलाओं ने उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।


