जयपुर। शाबाश इंडिया।

जैन सोशल ग्रुप नॉर्थ की ओर से ‘पूल मस्ती : सावन री बहार’ कार्यक्रम का आयोजन अजमेर रोड स्थित स्वप्नलोक रिसोर्ट, सांझरिया में उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर सावन के रंगों का आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ ग्रुप पदाधिकारियों एवं संयोजकों द्वारा किया गया। ग्रुप अध्यक्ष सुनील सोगानी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान संतोष जैन एवं मनीता जैन ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर केक काटकर खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम संयोजक मनीष-मेघा पापड़ीवाल, संगीता सोगानी एवं विनीता गोधा ने आकर्षक गेम्स एवं अनूठी हाउजी का आयोजन किया, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर अभय गंगवाल को ‘लहरिया किंग’ तथा बबीता जैन को ‘लहरिया क्वीन’ चुना गया।
ग्रुप सचिव अजय जैन ने बताया कि कार्यक्रम में सदस्यों ने पूल रेन डांस का भरपूर आनंद लिया। इसके साथ ही डिस्को ट्रैक पर नए और पुराने फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष मनीष झाझरी, पूर्व अध्यक्ष राहुल जैन एवं संजय जैन, उपाध्यक्ष सुकेश काला, कोषाध्यक्ष संजय गोधा सहित बड़ी संख्या में ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने ऐसे पारिवारिक एवं सामाजिक आयोजनों को आपसी स्नेह और सौहार्द बढ़ाने का सशक्त माध्यम बताया।


