Tuesday, July 7, 2026

चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अभिषेक-शांतिधारा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

जयपुर। शाबाश इंडिया।

पारस विहार, मुहाना मंडी स्थित श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को प्रातःकालीन अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित किया।

मंदिर समिति के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गोदिका ने बताया कि अभिषेक एवं शांतिधारा का पुण्य लाभ अनिल कुमार, राकेश कुमार, ऋषभ एवं यश लुहाड़िया (खातेगांव-अकोड़ा लुहाड़िया परिवार) तथा पवन कुमार-सरोज, प्रतीक-रुचि, आध्या एवं मानवी गोदिका परिवार को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर वीरेंद्र-मधु सेठी (बोनी हाइट्स), शांति देवी, धर्मेंद्र मीना, देवांशु-अपूर्वा गोदिका, अंकित-आयुषी सोगानी (सांगानेर), अनमोल-अनुभा पाटनी (सिद्धार्थ नगर), नरेश-सुमन, धर्मेश-पूजा अजमेरा, संजय-शिखा पाटनी, संतोष-शोभा, रौनक-रूपल (सडू वाले), दिनेश-नीरू, पारस विहार कॉलोनी के श्रद्धालु, राजेंद्र-रेणु जैन, अशोक अजमेरा, सुभाष-सुनीला पाटनी, लक्ष्मी निकुंज, विकास सोगानी परिवार एवं पुणित सोगानी परिवार (मालपुरा वाले) सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भगवान के अभिषेक एवं शांतिधारा के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।

मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र के. सेठी ने बताया कि प्रातः 11 बजे दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सम्यक के तत्वावधान में मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रुप अध्यक्ष डॉ. इंद्रकुमार जैन, सचिव नवल जैन, कोषाध्यक्ष मुकेश शाह, संरक्षक महावीर बिंदायका, सदस्य अशोक जैन (विधानसभा वाले), धनकुमार जैन, संस्थापक अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, महावीर बोहरा, विजय सोनी, रोशन जैन, राकेश जैन एवं ग्रुप की महिला सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

वृक्षारोपण के दौरान सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समाज के लोगों से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar