Thursday, July 2, 2026

रोगियों की सुविधा के लिए वातानुकूलित जल मंदिर का लोकार्पण

अजमेर | शाबाश इंडिया।

विश्व के सबसे बड़े सेवा संगठन लायंस क्लब्स इंटरनेशनल की अजमेर शाखा लायंस क्लब अजमेर आस्था ने समाजसेवी लायन राकेश कमलेश पालीवाल के सहयोग से भगवानगंज स्थित सांवरलाल ऑस्टियोपेथी सेंटर में अपने 25वें वातानुकूलित जल मंदिर का लोकार्पण किया। इस सेवा प्रकल्प से प्रतिदिन उपचार के लिए आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।

जल मंदिर का लोकार्पण संभागीय अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट तथा समाजसेवी लायन राकेश कमलेश पालीवाल ने किया।

क्लब अध्यक्ष लायन कमल बाफना ने बताया कि प्रांतपाल लायन निशांत जैन के ‘मिशन मुस्कान’ के तहत क्लब जनसेवा, जीवदया एवं जरूरतमंदों के हित में विभिन्न सेवा प्रकल्पों का संचालन लगातार करता रहेगा।

कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी ने बताया कि क्लब पिछले 25 वर्षों से भामाशाहों के सहयोग से राजकीय अस्पतालों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जल मंदिर स्थापित कर रहा है। भगवानगंज स्थित यह 25वां वातानुकूलित जल मंदिर समाजसेवा के प्रति क्लब की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन पदमचंद जैन, लायन अर्पित जैन, ऑस्टियोपेथ राकेश पाराशर, योगा थेरेपिस्ट मोहित पाराशर, क्लब पदाधिकारी, सदस्य तथा उपचार के लिए आए मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar