जयपुर | शाबाश इंडिया।

जौहरी बाजार दिगंबर जैन महिला समिति की साधारण सभा का आयोजन ठोलियों के मंदिर में किया गया। समिति की अध्यक्ष एवं जयपुर जैन समाज की वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. शीला जैन के आकस्मिक निधन के बाद आयोजित यह पहली बैठक रही, जिसमें उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सभा की शुरुआत में डॉ. शीला जैन की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद समिति की कार्यवाही प्रारंभ हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती स्वर्णलता अजमेरा को समिति का अध्यक्ष तथा श्रीमती नमिता छाबड़ा (मोतीसंस) को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
श्रीमती स्वर्णलता अजमेरा के नाम का प्रस्ताव श्रीमती पुष्पा सोगानी (एडवोकेट) ने रखा, जिसका समर्थन श्रीमती संगीता छाबड़ा ने किया। सदन ने दोनों पदों पर नियुक्ति का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।
सभा में उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समिति की सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का विश्वास व्यक्त किया।


