Monday, June 29, 2026

जेएसजी सिद्धा परिवार ने देखी ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म, संस्थापक अध्यक्ष का जन्मदिन भी मनाया

जयपुर। शाबाश इंडिया।

जैन सोशल ग्रुप (JSG) सिद्धा परिवार द्वारा रविवार, 28 जून 2026 को पीवीआर इनॉक्स, पिंक स्क्वायर मॉल, जनता कॉलोनी, गोविंद मार्ग, जयपुर में स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एक साथ फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का आनंद लिया।

कार्यक्रम के बारे में संस्थापक अध्यक्ष धीरज कुमार पाटनी एवं सीमा पाटनी तथा अध्यक्ष सौरव रतिका गोधा ने बताया कि यह आयोजन परिवार के सदस्यों के बीच आपसी स्नेह और जुड़ाव को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष निर्मल तारा पांड्या, निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश नीलम काला, सचिव संगीता सुरेंद्र छाबड़ा, उपाध्यक्ष अंजन आकांक्षा जैन, सहसचिव वीरेंद्र कविता काला सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नए जुड़े दंपति सदस्य मनोज–प्रियंका जैन, सक्रिय सामाजिक साथी राकेश नीलू गोधा तथा पत्रकार आलोक जैन (सपत्नीक) का सभी सदस्यों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।

फिल्म देखने से पूर्व सभी सदस्यों ने पिंक स्क्वायर मॉल के फूड जोन में चाय, कॉफी और नाश्ते का आनंद लिया। इसके बाद सभी ने एक साथ फिल्म देखकर मनोरंजन का भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम संयोजक मोनेश सोनिया गंगवाल, अभिषेक चित्रा जैन, ज्ञान सपना जैन एवं अंकित शिवानी जैन ने बताया कि इसी दिन संस्थापक अध्यक्ष धीरज कुमार पाटनी का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर सभी दंपति सदस्यों ने उन्हें तिलक, माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया तथा केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से फूड जोन में लंच का आनंद लिया।

कार्यक्रम के अंत में संयोजकों ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और इस स्नेह मिलन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar