गंगापुर सिटी। शाबाश इंडिया।

तपती गर्मी के बीच गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर मानव सेवा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जहां दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप द्वारा पिछले 18 वर्षों से चल रही निशुल्क जल सेवा में खंडेलवाल युवा परिषद ने भी सहभागिता कर सेवा का संदेश दिया।
खंडेलवाल वैश्य समाज समिति की इकाई खंडेलवाल युवा परिषद के अध्यक्ष अंशुल खंडेलवाल (डंगायच) के नेतृत्व में दर्जनों युवा, महिला सदस्य एवं गणमान्य लोग स्टेशन पहुंचे और यात्रियों को अपने हाथों से ठंडा जल एवं शरबत पिलाकर राहत प्रदान की। भीषण गर्मी में प्यासे यात्रियों के चेहरों पर मिली राहत और संतोष स्पष्ट दिखाई दिया।
कार्यक्रम के दौरान दोनों संगठनों ने एक-दूसरे का सम्मान किया। खंडेलवाल युवा परिषद द्वारा दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष नरेंद्र जैन (नृपत्या), जल सेवा संयोजक धर्मेंद्र जैन पांड्या, सहसंयोजक दीपक गोयल एवं योगेंद्र जैन का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। वहीं जैन सोशल ग्रुप की ओर से परिषद अध्यक्ष अंशुल खंडेलवाल तथा अंतरराष्ट्रीय वैश्य महिला महासम्मेलन की वरिष्ठ पदाधिकारी कुशला खूटेटा सहित सभी सदस्यों का स्वागत किया गया।
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि संगठन पिछले 18 वर्षों से गर्मी के मौसम में लगभग ढाई माह तक नियमित रूप से जल सेवा कर रहा है, जिसके अंतर्गत प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों को शीतल जल एवं शरबत उपलब्ध कराया जाता है।
कार्यक्रम के संयोजक चेतन मोदी, गिरीश सांवरिया एवं तनिष्क सोखिया ने व्यवस्थाओं का संचालन किया। मंत्री जयप्रकाश डांस ने बताया कि सभी सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महामंत्री कुशला खूटेटा ने कहा कि लगातार ढाई माह तक जल सेवा का संकल्प अत्यंत सराहनीय है और इससे समाज में सेवा भावना को नई दिशा मिलती है। परिषद अध्यक्ष अंशुल खंडेलवाल ने कहा कि प्यासे को जल पिलाना सबसे बड़ा धर्म है और उनकी परिषद भविष्य में भी इस प्रकार के जनसेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी करती रहेगी।
कार्यक्रम में विनोद खंडेलवाल, वीरेंद्र आर्य नमन, सुनील गोयल, कुलदीप गोयल, विशाल सामरिया, अतुल डंगायच, प्रमोद मोदी, शगुन रावत, आदर्श मेहरवाल, हर्ष मेहरवाल, दीपक दुसाद, विनोद माचीवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। महिला मंडल से रेनू आर्य, पूजा खंडेलवाल, सारिका माचीवाल, सीता डंगायच, अनीता दुसाद, पूजा राजोरिया, ज्योति डंगायच एवं अंजना रावत सहित दर्जनों जल सेवकों ने सक्रिय योगदान दिया।


