कोलकाता। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) सभागार में सनातनी योद्धा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विशोखानंद महाराज, राज्यसभा सांसद राहुल सिन्हा, इस्कॉन के वाइस प्रेसिडेंट राधारमण दास तथा कार्यक्रम के आयोजक डॉ. अशोक पोद्दार ने भगवान जगन्नाथ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके पश्चात सनातनी योद्धा सम्मान समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ।
समारोह में राज्यसभा सांसद राहुल सिन्हा, पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती, विधायक विजय ओझा, विधायक दिलीप सिंह, विधायक पापिया अधिकारी, भाजपा नेता राकेश सिंह, कानूनविद एवं भाजपा नेत्री प्रियंका टिबड़ेवाल, डॉ. शतरूपा तथा बीर बहादुर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कृष्ण कुमार सिंहानिया, डॉ. पारस कोचर, राजा जैन, प्रख्यात मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. आशीष मित्रा, प्रेम मिलन के चंद्रकांत सराफ, डॉ. पी.के. हाजरा, डॉ. पीयूष द्विवेदी, अरुण सराफ, हरेंद्र दूबे, सिद्धार्थ पाण्डेय, विनीत जैन, डॉ. इन्द्रजीत तिवारी, मृगांक अग्रहरी, सीमा भावसिंहका एवं सीए रतन अग्रवाल सहित अनेक समाजसेवियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों को सनातनी योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अवध श्याम परिवार, श्याम चरण कांकुरगाछी तथा एसेन्स फाउंडेशन को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजक डॉ. अशोक पोद्दार ने सनातन समाज से एकजुट होकर सनातन संस्कृति एवं उसके संरक्षण के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक विवेक शुक्ला ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए सम्मानित सभी योद्धाओं को शुभकामनाएं दीं।
समारोह में रामकृष्ण मिशन, भारत सेवाश्रम संघ और इस्कॉन के प्रतिनिधियों सहित कोलकाता के अनेक प्रतिष्ठित नागरिक भी उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार कोलकाता में इस स्तर पर आयोजित यह पहला बड़ा सनातनी सम्मान समारोह था, जिसमें बड़ी संख्या में सनातन संस्कृति एवं समाज के लिए कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।


