
दिवंगत पत्रकार अतुल सेठी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन, स्वच्छ पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प
नसीराबाद (शाबाश इंडिया)। कस्बे के फ्रामजी चौक स्थित जार के जिला कार्यालय में बुधवार को संघर्षशील पत्रकार ग्रुप के तत्वावधान में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधानसभा क्षेत्र के अनेक पत्रकारों ने भाग लिया और एक-दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार दिलीप राय ने क्षेत्र के वरिष्ठ दिवंगत पत्रकार अतुल सेठी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ किया। इस दौरान पत्रकारों ने स्वर्गीय अतुल सेठी की स्मृतियों को याद किया तथा उनके सिद्धांतों पर चलते हुए स्वच्छ एवं निष्पक्ष पत्रकारिता करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने पर भी बल दिया गया। पत्रकारों ने आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही।
इस अवसर पर पत्रकार अजीत सेठी, अशोक लोढ़ा, दिलीप राय शर्मा, विमला वैष्णव, रोहित जैन, अनिल लोहरे, योगेंद्र बुलचंदानी, शिवप्रकाश प्रजापति, निखिल गुर्जर सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ: रोहित जैन


