Thursday, October 29, 2026

डॉ. निर्मल जैन को लगातार तीसरी बार मिली सड़क सुरक्षा परिषद की जिम्मेदारी, मंत्रालय ने अनुभव पर जताया भरोसा

जयपुर | शाबाश इंडिया।

सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में अनुभव और पिछले दो कार्यकालों में किए गए कार्यों को देखते हुए डॉ. निर्मल जैन को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 26 अक्टूबर 2026 को डॉ. निर्मल जैन को परिवहन मंत्रालय, नई दिल्ली की सड़क सुरक्षा परिषद में पुनः जिम्मेदारी प्रदान की। इसके साथ ही उन्हें लगातार तीसरी बार मंत्रालय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।

डॉ. निर्मल जैन ने अपने पिछले दो कार्यकालों के दौरान देशभर में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर कार्य किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर सड़क सुरक्षा व्यवस्था, जन-जागरूकता और संबंधित विभागों के कार्यों का अनुभव प्राप्त किया। उनके इसी अनुभव और प्रयासों को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

लगातार तीसरी बार जिम्मेदारी मिलना उनके पिछले कार्यकालों में किए गए प्रयासों और सड़क सुरक्षा के प्रति उनकी सक्रियता को दर्शाता है। नई जिम्मेदारी के साथ उनसे सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयासों में योगदान की अपेक्षा की जा रही है।

डॉ. निर्मल जैन की पुनर्नियुक्ति को उनके अनुभव और कार्यों पर मंत्रालय के विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।

ब्यूरो चीफ : रोहित जैन

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar