Thursday, October 29, 2026

ललितपुर के अमन जैन को मिली ‘युवा धर्मप्रभावना रत्न’ की सम्मानोपाधि, युवाओं में धार्मिक संस्कारों के प्रसार के लिए हुआ सम्मान

ललितपुर | शाबाश इंडिया।

ललितपुर जनपद के मड़वारा स्थित महावीर नगर निवासी अमन जैन को दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर युवाओं में धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्कारों के संवर्धन तथा जैन सिद्धांतों के प्रति समर्पण के लिए ‘युवा धर्मप्रभावना रत्न’ की विशेष सम्मानोपाधि से सम्मानित किया गया।

अमन जैन का जन्म 18 जुलाई 2002 को लक्ष्मी चंद्र जैन एवं वंदना जैन के परिवार में हुआ। वे वर्तमान में मंगलायतन विश्वविद्यालय के आयुर्वेद कॉलेज से बीएएमएस की पढ़ाई कर रहे हैं। धार्मिक अभिरुचि और आध्यात्मिक चिंतन के माध्यम से वे युवाओं को सदाचार, अनुशासन और आत्मसंयम की प्रेरणा दे रहे हैं।

अमन जैन के नेतृत्व में आयोजित ‘संयम पथिक प्रतियोगिता’ का उद्देश्य युवाओं को धर्म, अनुशासन और आत्मसंयम से जोड़ना रहा। इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि धर्म केवल अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन के प्रत्येक व्यवहार में अहिंसा, सत्य और सदाचार को अपनाना भी धर्म का महत्वपूर्ण अंग है।

इसके साथ ही युवाओं में श्रद्धा, एकता और समरसता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से उनके नेतृत्व में श्री महावीर जी की तीर्थयात्रा का भी सफल आयोजन किया गया। इन प्रयासों में उनके परिवार, मित्रों और जैन विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा।

अमन जैन को मिली यह सम्मानोपाधि युवाओं के बीच धार्मिक चेतना और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों का सम्मान है। आयोजकों एवं सहयात्रियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, सम्यग्दर्शन के प्रति दृढ़ निष्ठा और निरंतर समाजसेवा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

जैसा कि सम्मान-पत्र में उल्लेखित है—“जो स्वयं संयम की राह पर बढ़ता है और दूसरों के जीवन में धर्म का दीप जलाता है, वही सच्चे अर्थों में धर्मप्रभावना का रत्न है।”

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar