Thursday, September 24, 2026

पार्श्वनाथ मंदिर शांतिपुरा में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, भक्ति नृत्य और भजनों से सजा आयोजन

अजमेर | शाबाश इंडिया।

दशलक्षण पर्व के अवसर पर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, शांतिपुरा, आनंद नगर में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला, पुरुष एवं बाल वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने भक्ति नृत्य, भजनों की प्रस्तुति के साथ धर्म आधारित सवालों के जवाब भी दिए।

प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ श्रेया जैन एवं भवित गंगवाल द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से हुआ। इसके बाद फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

महिला वर्ग में गरिमा जैन ने प्रथम, सीमा झांझरी एवं डॉ. सोनिया ने द्वितीय तथा महिमा जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में चहक एवं ख्याति गंगवाल ने प्रथम, नियांश जैन ने द्वितीय तथा हिमाक्ष जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजेता प्रतिभागियों को मोहिनी देवी गंगवाल, मातु श्री सुनील गंगवाल, कमल गंगवाल एवं पंकज गंगवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया। आयोजन श्री मनोकामना ज्वेलर्स परिवार की ओर से किया गया।

प्रतियोगिता की चयन समिति में सूर्यकांत सेठी, डॉ. मीनाक्षी जैन, मोना जैन, उर्मिला जैन, सरला गंगवाल एवं रूबी गंगवाल शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन कमल गंगवाल एवं एशना जैन ने किया।

इस अवसर पर आर.के. बोहरा, पदमचंद सेठी, सुबोधचंद पाटनी, सुनील गंगवाल, अरुण ठोलिया, राजेश बड़जात्या, मनोज ठोलिया, राजेश ठोलिया, कमल गंगवाल, विवेक जैन, डॉ. विनोद जैन, गणपतचंद गदिया, नरेंद्र कटारिया, अनिल जैन, राजकुमार बज, सुभाष चंद्र बड़जात्या, निकेश जैन, पंकज गंगवाल, विजय पांड्या, योगेश जैन, देवर्ष गंगवाल, विशाल गंगवाल, आशीष बोहरा, आयुष जैन, अरिहंत सेठी, धर्मी चंद पाटनी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: रोहित जैन

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar