Thursday, September 17, 2026

पर्युषण पारणा महोत्सव शांति और भक्ति के साथ संपन्न, 450 से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ

जयपुर | शाबाश इंडिया।

पर्युषण महापर्व के पावन समापन अवसर पर श्री श्वेताम्बर जैन समाज, मीरा मार्ग, मानसरोवर की ओर से आयोजित पारणा महोत्सव बुधवार को धूमधाम, शांति और भक्ति-भाव के साथ संपन्न हुआ। जैन मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

प्रातः 8 बजे से तपस्वियों के पारणे के साथ समाजजनों के सामूहिक पारणे का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण रहा। समाजजनों ने तपस्वियों की तपस्या की अनुमोदना करते हुए उनके प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त की।

इस वर्ष पारणा महोत्सव के लाभार्थी बलवंत मल सांड परिवार, निर्मल कुमार सिंघवी परिवार, भूपेन्द्र भंडारी एवं समस्त जैन समाज रहे। पुण्य अवसर पर 450 से अधिक श्रद्धालुओं ने पारणा कर धर्मलाभ लिया।

समाज के अध्यक्ष मिलाप गांधी ने पारणा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी लाभार्थी परिवारों एवं सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने तपस्वियों की साधना और समाजजनों की सहभागिता की सराहना करते हुए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar