
जयपुर | शाबाश इंडिया।
अखिल भारतीय श्रीमाल जैन जागृति संस्था के तत्वावधान में आगामी 4 अक्टूबर 2026, रविवार को राणाजी की नसिया, चूलगिरी में आयोजित होने वाले सामूहिक क्षमावाणी, गोठ एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन सोमवार को जनकपुरी दिगंबर जैन मंदिर, ज्योति नगर में चातुर्मासरत परम पूज्य आचार्य श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में किया गया।
संस्था के सदस्यों ने आचार्य श्री का सान्निध्य प्राप्त करने की भावना से उन्हें श्रीफल भेंट कर समारोह में पधारने के लिए विनम्र आमंत्रण दिया। प्रातःकालीन प्रवचन के पश्चात आचार्य श्री ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया तथा आयोजन की सफलता के लिए कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। आचार्य श्री ने समारोह में अपनी उपस्थिति की सहमति भी प्रदान की।
इस अवसर पर मुनि श्री आनंद सागर जी का केशलोंच भी संपन्न हुआ। उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने श्रद्धापूर्वक दर्शन कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक जिनेंद्र कुमार–चंद्रकला जैन, अध्यक्ष अजय कुमार–संतोष जैन, सचिव डॉ. इंद्र कुमार–स्नेहलता जैन, कोषाध्यक्ष नवल–सुनीता जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश जी जैन, पारस जी जैन, कैलाश जी जैन, नवल जी जैन, प्रचार सचिव सुनील जी, उपाध्यक्ष राकेश जी, महेश जी गोविंदपुरा, महेश जी चिरावंडा, शांत कुमार जी, विमल जी एवं सुमत जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
महिला मंडल की अध्यक्ष पिंकी जैन, सचिव संगीता जैन, तारा देवी एवं अनीता जैन सहित अन्य सदस्यों ने भी सहभागिता की। वहीं जनकपुरी दिगंबर जैन मंदिर कार्यकारिणी के अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश जी, सचिव देवेंद्र जी, कोषाध्यक्ष दिलीप जी, महावीर जी बिंदायका, पदम जी बिलाला एवं सौभाग्य जी अजमेरा सहित अन्य श्रावक उपस्थित रहे।
संस्था द्वारा आयोजित यह समारोह क्षमावाणी पर्व की पवित्र भावना, आत्मशुद्धि, परस्पर मैत्री एवं सामाजिक एकता को समर्पित होगा।


