
जयपुर | शाबाश इंडिया।
भारतीय जनता पार्टी के वार्ड 76 से पार्षद पद के प्रत्याशी पुनीत कर्णावत ने महावीर नगर के मुक्ता नंद कॉलोनी एवं एकता ब्लॉक सहित विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
शहर भाजपा की पूर्व मंत्री मृदुला सुरेंद्र पांड्या ने बताया कि जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। नागरिकों ने पुनीत कर्णावत का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र में समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।


