Thursday, August 27, 2026

गायत्री नगर में 64 रिद्धि-सिद्धि मंत्रों से युक्त दीपों द्वारा वर्धमान स्त्रोत पाठ संपन्न

जयपुर | शाबाश इंडिया।

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन राजस्थान रीजन जयपुर के तत्वावधान में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जैन भारती द्वारा 64 रिद्धि-सिद्धि मंत्रों से युक्त दीपों के माध्यम से श्री वर्धमान स्त्रोत पाठ का भव्य आयोजन दिगंबर जैन मंदिर, गायत्री नगर, महारानी फार्म, जयपुर में किया गया। 25 अगस्त 2026 को शाम 7 बजे आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं उल्लास के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक ज्योति-अरुण शाह ने मुख्य दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जैन भारती की अध्यक्ष प्रमिला आलोक शाह, सचिव अनिला अशोक गंगवाल एवं कोषाध्यक्ष ममता रवि शाह ने जयपुर रीजन सहित वात्सल्य ग्रुप, नवकार ग्रुप, गुलाबी नगर ग्रुप एवं जयपुर मेन ग्रुप के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का तिलक, माला, दुपट्टा एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।

जैन भारती ग्रुप की अध्यक्ष प्रमिला आलोक शाह ने बताया कि आयोजन में मंदिर प्रबंध समिति, विधानाचार्य पं. अजीत शास्त्री, उदयभान जैन, अनीता बड़जात्या एवं ज्योति जैन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में रीजन अध्यक्ष सुनील-सुमन बज, कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन, विभिन्न ग्रुपों के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा मंदिर प्रबंध समिति के मंत्री राजेश वोहरा, राकेश छाबड़ा, पदम झांझरी, वसंत बाकलीवाल, संतोष गंगवाल एवं अनिल-बीना टोंग्या, कैलाश छाबड़ा, अशोक विधानसभा वाले, एडवोकेट विमल जैन, अनिल गोधा सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भक्ति-भजनों के साथ दीप अर्चना में भाग लिया और धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन अरुण शाह ने किया।

युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि रक्षाबंधन महापर्व के अवसर पर 27 अगस्त को प्रातः 8 बजे गायत्री नगर मंदिर में विशेष विधान का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 700 अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar