
उदयपुर | शाबाश इंडिया।
दूधतलाई स्थित माणिक्य लाल वर्मा पार्क में रविवार की सुबह सेहत, सौहार्द और मनोरंजन के रंगों से सराबोर रही। जैन सोशल ग्रुप अनंता की ओर से हर माह आयोजित होने वाला ‘प्रातः कालीन भ्रमण’ कार्यक्रम इस बार भी उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। करीब 40 कपल्स यानी 80 सदस्यों ने इसमें सहभागिता कर सुबह को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत व्यायाम एवं स्वास्थ्य जागरूकता के साथ हुई। आभा बापना और कल्पना धर्मावत ने सदस्यों को विभिन्न व्यायाम कराए तथा स्वस्थ दिनचर्या से जुड़े उपयोगी टिप्स साझा किए। इसके बाद खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों का दौर शुरू हुआ।
यशवंत-आभा बापना की ओर से आयोजित कपल गेम्स में अनिल-मंजू नागोटा ने प्रथम, राजेश-वर्षा बाबेल ने द्वितीय तथा लोकेश-रेणु तलेसरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भगवती-ज्योति सिंघवी द्वारा आयोजित चम्मच रेस में डॉ. हंस जैन प्रथम, लोकेश तलेसरा द्वितीय और प्रिया कोठारी


