Monday, August 24, 2026

माँ तुझे प्रणाम कार्यक्रम में लहरिया उत्सव की रंगारंग छटा, 500 महिलाओं ने लिया हिस्सा

जयपुर | शाबाश इंडिया।

जौहरी बाजार महिला समिति की ओर से इंद्रलोक सभागार में साधारण सभा का भव्य आयोजन ‘माँ तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम के रूप में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 48 दीपकों द्वारा भक्तामर पाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर समिति की संस्थापक डॉ. शीला जैन, विमला छाबड़ा (मोतीसंस) एवं भंवर देवी बेलेवाला को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के साथ लहरिया उत्सव का भी आयोजन किया गया, जिसमें करीब 500 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रंग-बिरंगे लहरिया परिधानों में सजी महिलाओं ने कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बना दिया। नृत्य एवं नाटकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित महिलाओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में हाउजी, प्रश्नमंच सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को 100 से अधिक पुरस्कार प्रदान किए गए। दीप प्रज्वलन श्रीमती रेणु राणा ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती उमा दीवान सहित राजेश्वरी पापड़ीवाल, निशी कासलीवाल, नीरू तोतुका, विमला सोनी, उषा जैन आगरा, आशा काला, जैना गंगवाल, मधु ठोलिया, विजयलक्ष्मी छाबड़ा, कुसुम संघी, सरोज बूचरा एवं लता सोगानी सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। अंत में सभी ने स्वादिष्ट सहभोज का आनंद लिया और इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar