Monday, August 24, 2026

जेएसजी संगिनी डायमंड का ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न

जयपुर | शाबाश इंडिया।

जेएसजी संगिनी डायमंड द्वारा आयोजित भव्य ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम हर्षोल्लास, उमंग और मनोरंजन के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी संगिनियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

सावन माह में आने वाले विभिन्न त्योहारों को अलग-अलग टीमों द्वारा आकर्षक एवं रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुतियों में सावन की संस्कृति, उत्सव और पारंपरिक रंगों की सुंदर झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में विभिन्न फन गेम्स, ग्रुप गेम्स, तंबोला, मनोरंजक गतिविधियां एवं आकर्षक पुरस्कार प्रमुख आकर्षण रहे। रंग-बिरंगे उत्सवी माहौल में सभी संगिनियों ने जमकर आनंद लिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अलका जैन एवं फाउंडर प्रेसिडेंट रितु जैन के मार्गदर्शन, समर्पण एवं अथक प्रयासों का विशेष योगदान रहा। उनके नेतृत्व में सभी संगिनियों ने एकजुट होकर पूरे जोश एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में सहभागिता निभाई।

संगिनी डायमंड की सभी सदस्यों की मेहनत, सहयोग और टीम भावना ने ‘रंग तरंग’ को एक शानदार एवं यादगार आयोजन बना दिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar