Tuesday, August 11, 2026

अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान महिला प्रकोष्ठ ने हर्षोल्लास से मनाई हरियाली तीज

दिल्ली | शाबाश इंडिया।

अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान महिला प्रकोष्ठ की ओर से हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन 8 अगस्त 2026 को मोना ग्रैंड होटल, मधुबन, दिल्ली में हर्षोल्लास के साथ किया गया। आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर की विभिन्न शाखाओं से करीब 100 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

संस्था की अध्यक्षा श्रीमती रैना जैन एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती पदमा जैन ने बताया कि कार्यक्रम में शकरपुर, उत्तमनगर, नोएडा एवं लोधी रोड शाखाओं की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज के चित्र का अनावरण कर किया गया। चित्र अनावरण श्रीमती रैना जैन एवं श्रीमती पदमा जैन ने किया।

इसके बाद श्रीमती नमिता जैन, नीना जैन, शशि जैन, दीपा जैन, पूजा जैन, पिंकी जैन, बबिता जैन एवं रिंकी जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

हरियाली तीज के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा जैन धर्म की विशेषताओं को दर्शाते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के गेम्स एवं हाउजी का भी आयोजन किया गया।

उत्तमनगर शाखा की पूजा जैन बनीं हरियाली तीज क्वीन

हरियाली तीज क्वीन का चयन पारंपरिक एवं सांस्कृतिक परिधान के आधार पर किया गया, जिसमें उत्तमनगर शाखा की श्रीमती पूजा जैन ने हरियाली तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। विजेता सहित कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही सभी शाखाओं की अध्यक्ष एवं मंत्रियों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रचार-प्रसार में सहयोग के लिए ‘अहिंसा प्रभावना’ के कार्यकारी संपादक श्री अंकित जैन को भी सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर की सभी शाखाओं की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

पदम जैन बिलाला
प्रान्तीय अध्यक्ष
धर्म जागृति संस्थान

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article

Skip to toolbar